{"_id":"605f6e408ebc3ecc5f0d128d","slug":"bicycle-rider-dies-due-to-bike-collision-hardoi-news-knp620295125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर तत्योरा गांव के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
कोतवाली शहर के ग्राम समुदा भिठारी निवासी विनोद सिंह (65) शुक्रवार को किसी काम से शहर आये थे। देर शाम साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में तत्योरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने विनोद सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर परिजन शव लेकर वापस आ गए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि वे खेती करते थे। उनके तीन बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।