{"_id":"5774127b4f1c1b007479af03","slug":"bhuiyeshwar-mahadev-temple-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुइयेश्वर महादेव मंदिर संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुइयेश्वर महादेव मंदिर संरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। गोड़वा गांव के भुइयेश्वर महादेव मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने संरक्षित कर लिया है। गांव आई टीम को कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं जो संरक्षित श्रेणी में आते हैं। अब मंदिर पर्यटन के मानचित्र पर भी दर्ज हो जाएगा। जल्द ही एक और टीम आकर मंदिर के आसपास का अध्ययन करेगी। मंदिर के पुरातत्व विभाग में जाने से ग्रामीणों में खुशी है। लोगों का कहना है कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने से गांव में ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
भरावन ब्लॉक के गोड़वा स्थित भुइयेश्वर महादेव मंदिर का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद गोड़वा के सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र नाथ शुक्ला ने कुछ युवाओं की टीम बनाकर मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाने के साथ सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया गया। इससे कुछ ही समय में मंदिर चर्चा में आ गया। वीरेंद्र नाथ शुक्ला ने प्रदेश और भारत सरकार से पत्राचार भी किया। इस पर पिछले सप्ताह पुरातत्व टीम गांव आई और मंदिर व आसपास के अवशेषों का अध्ययन किया। टीम ने मंदिर के आसपास कई ऐतिहासिक अवशेष के होने का दावा भी किया और मंदिर को संरक्षित स्मारक घोषित कर एक बोर्ड लगा दिया था। लखनऊ सर्किल के डिप्टी सुपरिटेंडिग आर्कियोलॉजिस्ट डा. नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि टीम जल्द ही गांव आएगी।
विज्ञापन
101 नंबर पर दर्ज है गोड़वा
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट में प्रदेश के लखनऊ सर्किल के अंतर्गत गोड़वा गांव 101 नंबर पर दर्ज है। हरदोई की विरासतें सौ से शुरू होकर 112 नंबर तक हैं। इनमें खेड़ा, पाली, माधौगंज, मल्लावां, पिहानी, लखमापुर, हरदोई में स्मारकों का जिक्र है। वेबसाइट के अनुसार हरदोई जनपद में प्रमुख रूप से 13 धरोहरें हैं। इनमें गोड़वा दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
बढ़ जाएगा गांव का महत्व
मंदिर के संरक्षित हो जाने से पुरातत्व प्रेमियों का गांव आना जाना शुरू हो जाएगा। इससे गांव में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्राम प्रधान आशा सिंह का कहना है कि गांव के साथ क्षेत्र का भी विकास होगा।
सोशल मीडिया पर बढ़ रही है भागीदारी
सोशल मीडिया टीम के वीके बाजपेई ने बताया कि भुइयेश्वर महादेव मंदिर गोड़वा के नाम से फेसबुक पर सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। जो कुछ भी नया होता है उसे तुरंत अपलोड किया जाता है। अबतक करीब 32 सौ लोग जुड़ चुके हैं। कुलदीप राजदान, रीतेश गुप्ता, धीरज अवस्थी, आशीष शुक्ल, अभिनव बाजपेई, अंकुर अवस्थी, शिवम बाजपेई, नीशू द्विवेदी, अमन अवस्थी, सनी सिंह, अखिलेश आदि मुहिम को सफल बनाने में जुटे हैं।