फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhattapurwa defeated Abdullah Nagar in the first match

Hardoi News: पहले मैच में भट्ठापुरवा ने अब्दुल्ला नगर को हराया

Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhattapurwa defeated Abdullah Nagar in the first match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। कस्बा के गुड्डू कुरैशी के प्लाट पर ईगल कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार सुबह शुभारंभ हुआ। एक दिवसीय इस डे नाइट प्रतियोगिता में 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले मैच में भट्ठापुरवा की टीम ने अब्दुलपुरवा की टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सभासद राजीव गुप्ता व सभासद आलिम कुरैशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

मैच में टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में पसिगवां, सिसोरा, हरदोई, बनकागांव, अब्दुल्ला नगर, शाहाबाद, साल्लिया, पिहानी ए, पिहानी बी, मिरगापुर, भट्ठापुरवा, मोहम्मदी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला मैच भट्ठापुरवा व अब्दुल्ला नगर के बीच हुआ, जिसमें भट्ठापुरवा ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सल्लिया को हराकर बनका गांव ने जीता। मोहम्मदी सीसोरा में हुई कड़ी लड़ाई में सीसोरा ने जीत दर्ज की। फुरकान, कादिर अंसारी, सबील खां, रेहान कुरैशी, हुमायूं जफर, हनीफ खां, सिराज, असद खां, अरकान, शुबहान कुरैशी, मसूद खां, विमलेश तिवारी, हाजी नाजिम कुरैशी, गुलशन जोशी, अफसर कुरैशी व संदीप शर्मा मौजूद रहे। आयोजक गुड्डू कुरैशी ने प्रतिभागी टीमों व दर्शकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed