फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bharat me guru -sishya ki parampara

भारत में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्वितीय समावेश : संजीव खरे

Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
bharat me guru -sishya ki parampara
फोटो-27 - नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिला कार्यवाह संजीव खरे। स? - फोटो : HARDOI
हरदोई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शाखावार कार्यक्रम आयोजित कर भगवा ध्वज का पूजन किया गया। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम प्रतीकात्मक रहे। कई शाखाओं पर ऐप के माध्यम से आनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भगवा ध्वज को गुरु मानता है। नागेश्वर शाखा का गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम वंशीनगर स्थित मंदिर परिसर में हुआ। मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह संजीव खरे ने कहा कि भारत में गुरु शिष्य परंपरा का अद्वितीय समावेश है। सभी स्वयंसेवकों के लिए हमेशा भगवा ध्वज श्रीगुरु के पद पर अधिष्ठित है। कार्यक्रम का संचालन नगर बौद्धिक प्रमुख विनय पांडेय ने किया। अविनाश मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, केके अवस्थी, ऋषि सैनी, आनंद गुप्ता, अमित सिंह, अवध किशोर आदि मौजूद रहे। सभी ने पुष्प और अक्षत से भगवा ध्वज का पूजन किया।
विज्ञापन

कश्यप समाज रहे एकजुट : संजय
हरदोई। कश्यप समाज के लोगों को एकजुट व संगठित रहने की आवश्यकता है ताकि समाज को मजबूती मिल सके और उनका संगठन सशक्त हो सके।
महर्षि कश्यप समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर महोलिया शिवपार पर महर्षि कश्यप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, पुष्प व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए वरिष्ठ नेता संजय कश्यप ने कही। इसके उपरांत सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कश्यप, रामौतार कश्यप, सुधीर कश्यप, सुरेश चंद्र गौड़, राजीव कश्यप, नीरू कश्यप, राजकिशोर कश्यप, ओम शरण कश्यप, विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed