फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhandare at every step, name of Ram on every tongue

Hardoi News: कदम कदम पर भंडारे, हर जुबां पर राम का नाम

Tue, 23 Jan 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bhandare at every step, name of Ram on every tongue
हरदोई। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में भंडारे का दौर चल निकला। शहर में तो हर कदम पर एक भंडारा होता नजर आया।
विज्ञापन


नुमाइश चौराहा पर स्थित शिव भोले परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने पति पीके वर्मा के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और इसके बाद प्रसाद वितरित किया। डा. सीपी कटियार ने प्रसाद वितरित कराया। पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक सुधांशु मिश्रा की ओर से बूंदी का वितरण किया गया। बार एसोसिएशन परिसर में सुंदरकांड पाठ के बाद अध्यक्ष केडी शुक्ला और महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


सवायजपुर में गोवर्धनी देवी मंदिर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भंडारे में प्रतिभाग किया। कन्याओं को उन्होंने दक्षिणा दीं। सवायजपुर कोतवाली में कोतवाल शेषनाथ सिंह ने सुंदरकांड का पाठ करने के बाद भंडारे का आयोजन किया। गौरखेड़ा के शिव मंदिर में कन्या भोज हुआ। बसेलिया में हनुमंत कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद के फूटामठ शिवमंदिर में श्रीराम कथ आचार्य नरेश चंद्र शास्त्री ने सुनाई। दिलेरगंज के गायत्री मंदिर बाजार के कौशल्या श्रीराम मंदिर, चौक के भगवानदास रामजानकी मंदिर में रामोत्सव मनाया गया। जगह-जगह भंडारे हुए।

पाली के पंतवारी देवी मंदिर परिसर में भी भंडारे का आयोजन हुआ। सांडी में पंचमुखी हनुमान मंदिर, बस स्टाप पर स्थित हनुमान मंदिर, मां मंगला शक्ति मंदिर और सरॉयमुल्लागंज में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ होने के बाद भंडारा किया गया।

पिहानी के बखरिया स्थित गायत्री मंदिर में मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शाहपुर सैदान में शिवमंदिर पर बूंदी वितरित की गई। मोहल्ला मिश्राना में सेवा संकल्प समिति की ओर से बाबा लक्कड़नाथ मंदिर पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया गया। जरौना में शिव पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नगर पालिका की ओर से भुवनेश्वर देव मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ हुआ।

मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर में विधायक आशीष सिंह आशू ने सुंदरकांड पाठ कर भंडारे में प्रसाद वितरित किया। विशाल जायसवाल ने बूंदी, चाय, बिस्किट आदि वितरित किए। गोपाल गुप्ता, नरेश दऊआ, जितेंद्र सोनी, अशोक राठौर ने भी भंडारे का आयोजन किया।

हरपालपुर में सुंदरकांड का पाठ कर भंडारा आयोजित किए गए। हरपालपुर कोतवाली परिसर में भी सुंदरकांड का पाठ हुआ। टड़ियावां थाना परिसर में सुंदरकांड के पाठ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। बावन में बाबा विश्वनाथ मंदिर, सदर बाजार में, लोनार कोतवाली में भंडारे का आयोजन किया गया।


भरावन में जागेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व प्रधान ओमा सिंह ने प्रसाद वितरण कराया। माधौगंज के बरबटापुर में प्रसाद वितरित किया गया। शहब्दा में सुंदरकांड का पाठ हुआ। कोथावां कस्बे में भंडारे का आयोजन किया गया। गोपामऊ में रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ। शीतला देवी मंदिर, शिव मंदिर, पुलिस चौकी मंदिर आदि में विधि विधान से पूजन के बाद भंडारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed