फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhakta Prahlad Katha will be held from 18th March

Hardoi News: 18 मार्च से होगी भक्त प्रहलाद कथा

Sun, 03 Mar 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 03 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhakta Prahlad Katha will be held from 18th March
हरदोई। आगामी 18 से 22 मार्च के बीच शहर में भक्त प्रहलाद कथा एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा। भक्त प्रहलाद कथा समिति की ओर से आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और सांडी विधायक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रहलाद नगरी में पहली बार भक्त प्रहलाद की कथा होने जा रही है। इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। शहर में डीएम चौराहा पर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि भक्त प्रहलाद का जन्म हरदोई की पुण्य भूमि पर हुआ था। नृसिंह अवतार भी यहीं हुआ था। ऐसे में पहली बार भक्त प्रहलाद कथा होना सुखदाई है।
विज्ञापन

पंडित रमणबिहारी शरण यहां कथा सुनाएंगे। आमंत्रण पत्र के विमोचन के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह आजाद, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, कथा समिति के उपाध्यक्ष उदय अग्रवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज, भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सुधीर अवस्थी, अशोक सिंह यादव, महेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed