{"_id":"5fa9818a8ebc3e9b7f0706cd","slug":"bhakiyu-protest-at-hardoi-lucknow-road-hardoi-news-knp593445061","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्री मांगों को लेकर भाकियू ने हरदोई- लखनऊ मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्री मांगों को लेकर भाकियू ने हरदोई- लखनऊ मार्ग किया जाम
विज्ञापन
-जाम में फंसे वाहनों की कतार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। भाकियू (अंबावता गुट) कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार दोपहर हरदोई लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी कार्यकर्ता नहीं माने। दो घंटे बाद एडीएम मौके पर पहुंचे और सभी मांगों पर न्याय संगत कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुला। इस दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लगी रहीं।
भाकियू (अंबावता गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 27 अक्टूबर को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इसमें समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। सिर्फ आश्वासन मिलते रहे। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष केे नेतृत्व में सोमवार दोपहर 1: 25 बजे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना चौराहे के पास जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने डीएम और सीडीओ को मौके पर बुलाने की मांग की।
दोनों अफसरों को ज्ञापन देने के बाद ही जाम खोलने की बात कही गई। लगभग दो घंटे बाद एडीएम संजय सिंह, सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा, संडीला तहसीलदार अंबिका चौधरी ने भाकियू नेताओं से बात कर समस्याओं का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता मौके से हटे। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। हालात देखते हुए कोतवाल संडीला एसपी शुक्ला, बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज, कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी, कछौना के प्रभारी कोतवाल राज कुमार तिवारी के अलावा महिला पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
ये हैं मांगें
- कछौना में क्रय केंद्र खोला जाए
- त्यौरी मतुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवासों की जांच कराएं
- ग्राम पंचायत कामीपुर में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराएं
- ग्राम पंचायत महरी में चकमार्गों और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराएं
- किसानों पर दर्ज हो रहे मुकदमे वापस हों
- सीएचसी कछौना में मेडिकोलीगल के नाम पर होने वाले खेल को रोकें
- सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि मिले और खाता संख्या सही कराएं
- दो हजार रुपये बकाया होने पर किसानों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए
जाम में फंसी एंबुलेंस निकलवाने में मदद की
कछौना चौराहे पर जाम लगे होने के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस कर्मी इस एंबुलेंस को किसी तरह निकलवाने की कोशिश कर रहे थे। जब जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ताओं को एंबुलेंस के फंसने की जानकारी मिली तो उन्होंने भी एंबुलेंस के लिए जगह बनवाने में कोई कसर नहीं रखी।