फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhaisasura defeated Jhajhauli B beat Khasraul team

Hardoi News: भैसासुर ने झझौली को छतिहा बी ने खसरौल टीम को हराया

Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhaisasura defeated Jhajhauli

B beat Khasraul team
भरावन। बनी के मैदान में खेले जा रहे आजाद हिंद क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। भैसासुर ने झझौली को 17 रनों से हराया। दूसरे मैच में छतिहा बी ने खसरौल टीम को तीन रनों से पराजित किया। झझौली टीम के कप्तान वीरेंद्र कुमार ने टॉस जीतकर भैसासुर के कप्तान अरविन्द यादव की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भैसासुर टीम ने पांच विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। जवाब में झझौली टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए।
विज्ञापन

भैसासुर के कप्तान अरविंद यादव ने 26 रन व तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में छतिहा बी के कप्तान मानू सिंह तोमर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। जवाब में खसरौल के कप्तान दिग्विजय सिंह की टीम ने छह विकेट गंवाकर 109 रन बनाए। छतिहा बी ने खसरौल की टीम को तीन रनों से हराया। छतिहा बी टीम के खिलाड़ी अमन ने 49 रन व एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। यहां पर आयोजक मयंक सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अर्पित द्विवेदी,शमशाद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed