फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Better monitoring of the city police , the third eye

शहर की निगरानी को दुरुस्त पुलिस की तीसरी आंख

Tue, 10 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Better monitoring of the city police , the third eye

शहर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले होशियार

विज्ञापन
हो जाएं। शहर में चौराहाें पर लगे सीसीटीवी कैमरे फिर हरकत में आ गए हैं। इसके अलावा शहर के सभी चौराहे जल्द ही सीसीटीवी से लैस हो जाएंगे। इससे जहां आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा वहीं यातायात नियंत्रित होगा।

ज्ञात हो कि जिले में पुलिस महकमे को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा रहा है। सीसीटीएनएस के तहत जहां थानों को आनलाइन करने का कार्य कर चल रहा, वहीं शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को दो चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे।

इनको अत्याधुनिक स्मार्ट कंट्रोल रूम से सेटेलाइट से जोड़ दिया गया था। जहां पर एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई थी। जिससे चौराहे पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी कंट्रोल रूम में रहेगी। प्रथम चरण में शहर के नुमाइश चौराहा और सिनेमा चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इसके लिए पास की इमारत पर ही टावर बनाए गए थे। इससे ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जानी थी, पर इन चौराहे पर लगाए गए कैमरे खराब हो गए थे। इस पर अमर उजाला ने 25 फरवरी केे अंक में खबर प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशित होते ही पुलिस महकमा ने सख्त रुख अख्तियार किया और एएसपी बीसी दुबे ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया था। जिस पर सोमवार को संस्था के लोग शहर पहुंचे और लगे हुए सारे कैमरे दुरुस्त कर दिए। इसके साथ ही विभाग को मिली धनराशि से शहर के चार अन्य चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इनमें लखनऊ चुंगी, बिलग्राम चुंगी, पिहानी चुंगी शामिल है। इसके अलावा नुमाइश चौराहे पर नए कैमरे लगेंगे। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि इसके अलावा जो चौराहे शेष रह जाते हैं, उनमें समाजसेवी और व्यापारियों के सहयोग से कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि शहर के हर चौराहे पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed