{"_id":"68c9980aa0acd5b8ad07c871","slug":"better-drawing-and-painting-will-get-you-prize-up-to-two-lakhs-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137509-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेहतर चित्रकारी और पेंटिंग दिलाएगी दो लाख तक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेहतर चित्रकारी और पेंटिंग दिलाएगी दो लाख तक पुरस्कार
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों को उनकी कला की प्रतिभा दो लाख रुपये तक का पुरस्कार दिला सकती है। साथ ही उत्कृष्ट श्रेणी की पेंटिंग को लखनऊ में लगने वाले विकसित भारत की प्रदर्शनी में भी लगाया जाएगा।
सेवा पखवाड़ा-2025 को विकसित भारत की थीम पर मनाया जाएगा। शासन के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने संस्कृति अनुभाग के माध्यम से कलाकारों और कला के विद्यार्थियों की सेवा पखवाड़ा में भागीदारी के आदेश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुुंद प्रसाद ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वह सेवा पखवाड़ा में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। बताया कि कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत की परिकल्पना पर पेंटिंग बनानी होगी। जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दूरदर्शी के नेतृत्व को प्रदर्शित करना होगा। बताया कि सेवा पखवाड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 9-12 और सीनियर वर्ग में स्नातक और परास्नातक और सामान्य वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
बताया कि प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से होंगी। बताया कि सामान्य वर्ग की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को जीआईसी के प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर-9415550657 पर 24 सितंबर तक विवरण व्हाट्सएप करना होगा। बताया कि जनपद स्तर पर चयनित तीन वर्गों में तीन प्रतिभागियों को 51,000, 21,000 और 11,000 रुपये पुरस्कार मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी को 2,00,000, 1,51,000 और 1,00,000 रुपये पुरस्कार मिलेगा।