{"_id":"67c5e98452bd4585ed0d2fde","slug":"behandar-beo-office-clerk-suspended-for-negligence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127721-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापरवाही पर बेहंदर बीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापरवाही पर बेहंदर बीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित
Mon, 03 Mar 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। खंड शिक्षाधिकारी बेहंदर कार्यालय में तैनात लिपिक को लापरवाही पर बीएसएस विजय प्रताप सिंह ने निलंबित कर दिया है। अपने कार्यालय से संबद्ध किया है। पूरे मामले की जांच मुख्यालय के खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी है।
बीएसए ने बताया कि बेहंदर ब्लाक में तैनात लिपिक ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा की ओर से कार्य निस्तारण में की जा रही लापरवाही की रिपोर्ट बेहंदर के खंड शिक्षाधिकारी ने दी है। लिपिक ने फरवरी माह 2025 के वेतन में कटौती के वैरियेशन रजिस्टर और वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर गणना प्रपत्र कर निर्धारण वर्ष 2025-26 का उपलब्ध नहीं कराया गया है।
बताया कि ब्लाक लिपिक से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी कई बार प्रपत्रों की मांग की गई। लिपिक ने प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिससे सोमवार तक मानव संपदा पोर्टल पर पे-रोल लॉक नहीं किए जा सके हैं। बताया कि बीईओ ने रिपोर्ट में कहा कि लिपिक के विरुद्ध पूर्व में विधायकों और ब्लाक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अनियमितता की शिकायतें दर्ज की थीं। (संवाद)