{"_id":"6589cc4778b4d033e30f9ad7","slug":"befriended-a-girl-on-social-media-raped-her-and-made-a-video-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-8421-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती को शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की अश्लील तस्वीरें खींच लीं और वीडियो बना लिया। कई माह तक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता का स्वर्गवास होने के बाद मां ने दूसरा विवाह कर लिया। दिल्ली में मां के साथ रहने के दौरान गुरौली निवासी अमित से साेशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन बाद वह अपने गांव चली आई। वह बीएससी की परीक्षा देने के लिए एक विद्यालय जाती थी। अमित भी उसी महाविद्यालय में परीक्षा देने जाता था। अमित ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने हामी भर दी। आरोप है कि सात मार्च 2023 को अमित नुमाइश दिखाने हरदोई ले गया। इसी दौरान सेमरा चौराहा के पास एक दुकान में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
उसकी अश्लील फोटो खींचकर वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई तो अमित ने उसका गर्भपात करा दिया। अमित से बचने के लिए वह मौसी के घर रहने लगी और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो अमित ने उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।