फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Before the festival, thieves played Holi of crimes: Theft at three places

त्योहार से पहले चोरों ने खेली वारदातों की होली : तीन जगह चोरी

Tue, 04 Mar 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Before the festival, thieves played Holi of crimes: Theft at three places
हरदोई। त्योहार करीब आते ही चोरों की चहल कदमी बढ़ गई है। चोरों ने घटनाओं की होली खेलना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरों नें घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बल्कि शहर में घनी बस्ती के बीच भभीा चोरों ने एक मकान में चोरी कर ली। पुलिस तीनों घटनाओं का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। शहर की घटना में पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घटना खुल जाएगी।



बंद मकान से चोरों ने नकदी जेवर पार किए, सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे
शहर कोतवाली क्षेत्र में धर्मशाला रोड पर नवीपुरवा में प्रणत त्रिवेदी रहते हैं। बीती 28 फरवरी को प्रणत अपनी मां मीरा त्रिवेदी को चिकित्सक के पास बरेली ले गए थे। प्रणत की पत्नी श्रद्धा भी साथ गई थीं। मकान में ताला पड़ा था। सोमवार रात नौ बजे यह लोग वापस आए। गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरों के दरवाजे के ताले टूटे मिले। चोरों ने मीरा और श्रद्धा के कमरों को खंगाल लिया। प्रणत के मुताबिक 25 हजार रुपये, सोने के दो झुमके, दो कुंडल, एक नथ, दो अंगूठी, एक किलो चांदी के जेवर, 25 हजार रुपये और पुखराज नंग की एक अंगूठी चोर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल संजय त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संदिग्ध नजर आए हैं। इसके मुताबिक रात में 1:45 बजे से 2:25 बजे के बीच चाेरों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



मवैया में किसान के मकान से एक लाख के नकदी जेवर चोरी
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया निवासी रणवीर परिवार के साथ मकान के बरामदे में सोमवार रात सोए थे। रात में चोरों ने मकान के पीछे नकब लगाकर कमरे में रखे चार बक्सों से सात हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह सोकर उठे तो कमरे में सामान अस्तव्यस्त दिखा। इस पर घटना की जानकारी हुई। रणवीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान से दस किलो पीतल के बर्तन ले गए चोर
माधौगंज नगर के मोहल्ला पटेलनगर पश्चिमी निवासी मोहम्मद शमीम की बर्तन की दुकान है। उनका पुत्र अकील फेरी लगाकर भी बर्तन बेचता है। सोमवार रात चोरों ने दुकान का कुंडा काटकर घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने 5500 रुपये और दस किलो वजन के पीतल के बर्तन भी चोरी कर लिए। घटना की तहरीर शमीम ने पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना की जांच की है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed