{"_id":"ef74ddad4d789f577c0d806a99a42dd0","slug":"beef-including-a-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस समेत एक काो पुलिस ने दबाोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस समेत एक काो पुलिस ने दबाोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 18 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला शेख सराय स्थित एक घर में थाना पुलिस
विज्ञापन
ने छापा मारकर एक सिर कटी गाय, भारी मात्रा में गोमांस, तराजू बांट, छुरी,
बगैर नंबर की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 180 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को
गिरफ्तार कर लिया, वहीं छह अन्य लोग मौका पाकर फरार हो गए।
उधर, बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने एक बाग से 33 गौवंशों को छुड़ाकर एक आरोपी को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना पुलिस ने रविवार को मोहल्ला शेख सराय निवासी सफीउल्ला के घर छापा मारा। यहां पुलिस के छापे की भनक लगते ही शफीउल्ला, शफीक, टुइयां, चांद, नेक अली, शानू घर के पिछवाड़े से दीवार फांदकर फरार हो गऐ।
वहीं वलीउल्ला पुत्र अमरुल्ला को पुलिस ने दबोच लिया। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सिर कटी गाय की लाश, एक खाल निकली गाय, काटने व तौलने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि वलीउल्ला बगैर नंबर की अपाचे बाइक में मांस की गठरी बांध रहा था, जिसको मौके पर बाइक समेत धर दबोचा।
इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास 180 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद मांस के परीक्षण के बाबत पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मांस बीमार गाय का है। पुलिस ने गिरफ्तार वलीउल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया और फरार आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दे रही थी।
उधर, बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने जरौली शेरपुर में एक बाग से 33 गौवंशों को कब्जे से छुड़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जरौली शेरपुर के अजमत अली के बाग में काटने के लिए 33 गौवंश बांधे गए हैं।
इस पर पुलिस ने छापा मारकर 33 गौवंशों को बरामद करते हुए आरोपी कल्लू निवासी बंजारनपुरवा ग्राम सभा आलापुर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने सभी बरामद 33 गौवंशों को सुपुर्दगी में देते हुए दारोगा देवेंद्र कुमार की तहरीर पर गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।