फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beds and machines will increase in SNCU, serious newborns will get facility

Hardoi News: एसएनसीयू में बढ़ेंगे बेड और मशीनें, गंभीर नवजातों को मिलेगी सुविधा

Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Beds and machines will increase in SNCU, serious newborns will get facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल कालेज के अधीन महिला अस्पताल में संचालित स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में बेड और वार्मर की कमी को लेकर मेडिकल कालेज के जिम्मेदारों की नींद टूटी है। एसएनसीयू में बेड और वार्मर बढ़ाए जाने की कवायद भी तेजी से शुरू हुई है। महिला अस्पताल में बने लॉन्ड्री हॉल को एसएनसीयू के रूप में विकसित किए जाने का खाका खींचा गया है।
मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) है। यहां पर 12 बेड हैं। इतने ही वार्मर भी हैं। पीलिया, कम वजन, सांस लेने में परेशानी व कम दिनों के नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। इन दिनों इस तरह के नवजातों की संख्या अधिक होने की वजह से एक वार्मर मशीन पर दो-दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए वार्मर मशीनों को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं एसएनसीयू को किसी बड़े वार्ड में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एसएनसीयू को लाॅन्ड्री हाॅल में शिफ्ट करने की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया जा रहा है। यहां ऑक्सीजन लाइन की व्यवस्था किए जाने के साथ ही वार्मर के पास भी आक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एसएनसीयू वार्ड में बच्चों को बेहतर व्यवस्था देने का लक्ष्य है। वार्ड छोटा होने के कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। एसएनसीयू को बड़े हाल में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाएगी। कुछ मशीनें बढ़ाई जाएंगी।
डॉ़ आर्य देश दीपक
प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed