फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Becoming self-reliant by being vocal for local, giving employment to others

Hardoi News: वोकल फॉर लोकल से आत्मनिर्भर बन औरों को दे रहीं रोजगार

Sat, 06 Sep 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Becoming self-reliant by being vocal for local, giving employment to others
हरदोई। वोकल फॉर लोकल से स्थानीय उत्पादों को बनाने, पैकिंग और ब्रांडिंग कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। उन महिलाओं ने अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। इससे महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।
विज्ञापन

विकास खंड अहिरोरी के शुक्लापुर गांव की महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वयं सहायता का गठन किया। समूह गठन के साथ ही लक्ष्मी को अध्यक्ष, धीरू शुक्ला को सचिव और गीतांजलि को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उद्देश्य स्पष्ट और मन में लगन ने काम को पंख लगा दिए। समूह से 12 महिलाओं को जोड़कर पहले बचत की आदत डाली, फिर सरकारी मदद मिली और काम शुरू किया। पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय उत्पाद बनाने के साथ ही गाय और भैंस पालन किया।
विज्ञापन

बताया कि गाय और भैंस के दूध से देसी घी तैयार किया जाता है। शहद, किचन में उपयोग होने वाला मसाला, सत्तू, शहर में ड्राइ फ्रूट मिलाकर पैकिंग के साथ ही मोटे अनाज का आटा आदि तैयार किया जाता है। तैयार सामग्री की बिक्री जिले के साथ ही लखनऊ और आसपास के जिलों में की जा रही है। कच्चा माल लखनऊ से लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि समूह की 12 महिलाओं के साथ गांव की महिलाओं को सामग्री पैकिंग के काम में लगाया जाता है जिससे उन महिलाओं को भी रोजगार मिलने लगा है। पदाधिकारियों ने बताया कि समूह के उत्पाद की बिक्री और कच्चा माल लाने के काम में पुरुषों को भी जोड़ा गया है, जिससे जगत नारायण मिश्र और अंकित शुक्ला को भी रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed