फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Be aware, avoid AIDS

जानकारी रखें, एड्स से बचें

Fri, 02 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 02 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Be aware, avoid AIDS
जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर एड्स जागरूकता रैली को रवाना करते डीएम विवेक वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीएम ने जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। 

विज्ञापन


 रैली में एड्स से बचें...अनेक संदेशयुक्त तख्तिया व बैनरों के माध्यम से इस बीमारी की विभीषिका व इससे बचाव के तरीकों की जानकारी जनमानस को देने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

 

 

रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, नुमाइश चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, कचेहरी रोड से होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले रैली को रवाना करते हुए डीएम ने कहा कि एड्स से बचाव के लिए जरूरी है कि अपने वैवाहिक जीवन का पालन करें व नियम संयम से रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी एड्स रोगी से सरल व्यवहार करें और उसे इस बात का अहसास न होने दे कि उससे कोई घृणा करता है।

 

सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सीएमएस डॉ.आरके मिश्र, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. अम्बुज सिंह, डॉ. अजमानी, रेड क्रास सचिव दुर्गेश दीक्षित, समाज सेवी सुधीर अवस्थी, वंदना बाजपेई, संजीव मिश्रा, एसएस इंस्टीट्यूट नर्सिंग एवं पैरामेेडिकल्स के छात्र छात्राएं, प्रधानाचार्या शांती शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

इसके बाद जिला अस्पताल के सीएमओ कक्ष में एड्स संवेदीकरण गोष्ठी का आयोजन सीएमओ डॉ. आरपी रावत की अध्यक्षता में हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते डॉ. रावत ने कहा कि एड्स से बचाव के लिए जानकारी के साथ गलत संपर्कों से दूर रहना अति आवश्यक है। गोष्ठी को पूर्व सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. अमरजीत सिंह अजमानी आदि ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed