हरदोई। अयोध्या प्रकरण पर संभावित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर रेलवे विभाग सक्रिय है। बुधवार को लखनऊ से आई बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। संदिग्धों से पूछताछ कर यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
लखनऊ से आई बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड टीम ने जीआरपी के साथ पूरा स्टेशन परिसर खंगाला। प्लेटफार्म पर लगे डस्टबिन समेत आसपास खड़े वाहनों की जांच कराई गई।
प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ ही टीम ने त्रिवेणी एक्सप्रेस व वाराणसी बरेली एक्सप्रेस में भी चेकिंग की। जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में सब ठीक मिला। इस मौके पर जीआरपी एसआई प्रमोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बृजपाल, विजय पांडे, शिव भवन बघेल व कांस्टेबल पंकज तिवारी, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।