{"_id":"5d94f0e58ebc3e017e52c924","slug":"bdois-not-able-to-show-cow-shelter-paper-hardoi-news-knp5173428130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के अभिलेख न दिखा सके बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के अभिलेख न दिखा सके बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को हरपालपुर विकास खंड के ग्राम टिलिया घटवासा में सरकारी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना टैग लगे 10 मवेशी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गोशाला में बंद हर मवेशी की टैगिंग कराने के निर्देश दिए। गोशाला से संबंधित कोई अभिलेख न मिलने पर उन्होंने बीडीओ को फटकार लगाई।
टिलिया घटवासा स्थित गोशाला में सीडीओ को 138 मवेशी बंद मिले। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी विद्याशंकर कटियार से गोशाला संचालन से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन बीडीओ कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। सीडीओ ने वर्मी कंपोस्ट के कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट के लिए बनाए जा रहे गड्ढों में जाली न लगाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान सतेंद्र अग्निहोत्री ने सीडीओ को बताया कि सफाईकर्मी को हटा दिया गया है, लेकिन दूसरा सफाईकर्मी पंचायत राज विभाग ने नहीं दिया।
इस पर सीडीओ ने जल्द सफाईकर्मी तैनात करने की बात कही। इसके बाद सीडीओ ने सतौथा में विकसित किए जा रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। सीडीओ ने ग्राम मलौथा में एकता स्वयं सहायता समूह की ओर से शुरू किए गए जनसूचना बोर्ड बनाने के कार्यों का भी जायजा लिया। यह जनपद का पहला स्वयं सहायता समूह है जो पूरे ब्लाक में कार्यस्थलों के लिए जनसूचना बोर्ड लगाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी सोमेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आशीष पांडेय भी मौजूद रहे।