फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BDO warned of action on living in the city, recommendation sent to the government

Hardoi News: शहर में रहने पर बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी, शासन को भेजी संस्तुति

Wed, 31 May 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
BDO warned of action on living in the city, recommendation sent to the government
हरदोई। चेतावनी और आदेश के बाद भी बावन बीडीओ ने अपना निवास तैनाती ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं बनाया है। सीडीओ ने बीडीओ की लाइव लोकेश जांची तो दूसरी बार भी बावन बीडीओ शहर में बनाए गए अपने आवास पर मिलीं। स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति के लिए शासन को कार्रवाई की संस्तुति की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में बीडीओ के तैनाती मुख्यालय पर रात्रि निवास की लाइव लोकेशन की जांच कराई। बताया कि बावन की बीडीओ रचना गुप्ता का इससे पहले भी जांच में ब्लॉक मुख्यालय पर निवास नहीं पाया गया था। इस पर उन्हें चेतावनी जारी की गई थी और ब्लॉक मुख्यालय पर रात निवास की चेतावनी दी गई थी लेकिन, उन्होंने मनमानी करते हुए शहर में ही निवास जारी रखा है। दोबारा लाइव लोकेशन में भी वह शहर के राधा नगर में मिलीं। बताया कि सांडी बीडीओ विजय नारायन राजपूत, बिलग्राम बीडीओ मोहम्मद आल काजमी की ब्लॉक मुख्यालय से बाहर और कछौना के जे बीडीओ (संयुक्त खंड विकास अधिकारी) मानवेंद्र शर्मा बिना अनुमति के लखनऊ में लोकेशन पाई गई। बावन के साथ ही यह तीनों बीडीओ भी ब्लॉक मुख्यालय से गैरहाजिर पाए गए थे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इस सम्बंध में बीडीओ बावन रचना गुप्ता का कहना है कि कार्यालय परिसर में कोई भी कर्मचारी नहीं रहता और बीडीओ का आवास निर्माणाधीन है, ऐसी परिस्थिति में वहां रात में विश्राम कैसे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed