{"_id":"648f4f806299002cb0080914","slug":"bdo-agreed-head-and-secretary-distributed-one-lakh-hardoi-news-c-12-1-292344-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीडीओ ने माना, प्रधान व सचिव ने एक लाख का किया बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीडीओ ने माना, प्रधान व सचिव ने एक लाख का किया बंदरबांट
Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
- भरावन के जगसरा में वर्ष 2022-23 में विद्यालय के टाइलीकरण के लिए निकाली गई थी राशि
- प्रधान और पंचायत सचिव ने किया भुगतान, अभी तक नहीं हो पाया है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। वर्ष 2022-23 में वर्क आईडी जारी कर 1 लाख 301 रुपये विद्यालय के टाइलीकरण के नाम पर निकाल लिए गए। पहले तो बीडीओ भुगतान की बात से मुकरते रहे, लेकिन जिलाधिकारी की ओर से मांगी गई आख्या पर मान लिया है कि एक लाख का भुगतान निकालकर प्रधान और सचिव ने बंदरबांट कर लिया है।
मामला विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत जगसरा से जुड़ा है। वर्ष 2022-23 में आईडी पर प्राथमिक विद्यालय जगसरा में टाइलीकरण के वर्क जारी किया गया। इस वर्क आईडी पर विद्यालय में काम कराए बिना ही प्रधान और सचिव ने 10 मई 2022 को 100301 रुपये का भुगतान भी निकाल लिया। पूरी राशि का भुगतान निकाल लिए जाने के बाद भी विद्यालय में टाइलीकरण न होने की बात जब सामने आई तो ब्लॉक के अधिकारी से लेकर पंचायत के जिम्मेदार बचाव की मुद्रा में आ गए।
डीएम एमपी सिंह की ओर इसका संज्ञान लेते हुए बीडीओ से जब रिपोर्ट मांगी गई तो शासकीय राशि के गबन का पर्दाफाश हो गया।
भरावन के बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि डीएम को भेजी रिपोर्ट में माना है कि जगसरा विद्यालय में टाइलीकरण नहीं हुआ है। टाइलीकरण के नाम पर प्रधान और तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी ने 100301 रुपये का गबन कर लिया है। उन्होंने प्रधान और पंचायत सचिव को दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम ने बताया कि आख्या प्राप्त हो गई है, जल्द ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।