फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bazar khulne ka matlab khatra tala nahi

बाजार खुलने का मतलब खतरा टलना नहीं : डीएम

Sat, 13 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
bazar khulne ka matlab khatra tala nahi
संडीला। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सक्रियता जरूरी है। बाजार खुलने का मतलब ये नहीं है कि खतरा टल गया है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि एहतियात बरतें। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। तहसील सभागार में शनिवार को निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ये बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तीन माह तक कोरोना के तेजी से फैलने की आशंका है। जिन व्यक्तियों में लक्षण नहीं हैं वह भी कोरोना पॉजीटिव मिल रहे हैं। ऐसे में निगरानी समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वह वार्ड में बाहर से आने वालों पर नजर रखें। 60 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्गों को व 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने से रोकें। उन्होंने कहा कि यदि एक भी संक्रमित व्यक्ति निकल आता है तो सब को परेशानी हो जाती है। यदि कोई चोरी-छिपे वार्ड में आ जाता है तो उसे जांच कराने के लिए प्रेरित करें। न मानने पर एसडीएम को जानकारी दें। बाहर से आने वालों को 21 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन करें। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह सभासद हसन मक्की, रवि चौधरी, अकील, बबलू, लताफत, शमीम, सरवन सहित आगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा मौजूद रहीं। नगर पालिका द्वारा निगरानी समिति को 25 पल्स मीटर और 25 थर्मल स्क्रीनिग मशीन दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed