फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bawan's public health unit is deteriorating even before it starts

Hardoi News: शुरू होने से पहले ही बदहाल होती जा रही बावन की पब्लिक हेल्थ यूनिट

Tue, 24 Jun 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bawan's public health unit is deteriorating even before it starts
हरदोई/बावन। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बावन ब्लाॅक में बनी पब्लिक हेल्थ यूनिट संचालित होने से पहले ही बदहाल होने लगी है। बीते एक साल से बनकर तैयार खड़ी पब्लिक हेल्थ यूनिट में अभी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यूनिट में चढ़ने के लिए लगी रैंप की रेलिंग भी टूटने लगी है। वहीं, यूनिट के अंदर रखी लाखों की मशीनें भी धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रांस्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच और इलाज से संबंधित सुविधाएं बढ़ाने के लिए सभी सीएचसी पर बीपीएचयू यूनिट स्थापित की गई हैं। प्रत्येक भवन के निर्माण पर 48 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन समय बीतने के बाद अभी तक यूनिटें शुरू ही नहीं हुईं। बावन विकास खंड में सीएचसी पर एक वर्ष गुजरने के बाद भी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की बिल्डिंग में ताला लगा है।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में भवन भी खस्ताहाल होने लगा है। यूनिट के अंदर जाने के लिए बने रैंप की रेलिंग तक टूट गई है। बीते एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी लोगों को सहूलियत न मिलने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय या फिर निजी लैबों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात लाख की बायोकेमेस्ट्री मशीन फांक रही धूल
हरदोई। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी की कोशिशें तो हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यह कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रहीं। शहर से बमुश्किल 10 किलोमीटर दूर बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग सात लाख रुपये से खरीदी गई बायोकेमेस्ट्री मशीन शोपीस बनी रखी है। मशीन का इस्तेमाल तो दूर की बात अभी इसका कवर तक नहीं हटा है। सीएचसी में मशीन आए नौ माह हो गए, लेकिन ग्रामीणों और मरीजों की उम्मीद पूरी नहीं हुई। वजह यह कि मशीन का इस्तेमाल ही शुरू नहीं किया गया।



बायोकेमेस्ट्री मशीन से होती हैं यह जांचें
बायोकेमेस्ट्री मशीन से एक साथ कई जांचें की जा सकती हैं। इसके लिए रक्त का नमूना लेना होता है। लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, शुगर आदि की जांचें इस मशीन से होती हैं।







पब्लिक हेल्थ यूनिट में बिजली का कनेक्शन न होने के कारण संचालित नहीं हो पा रही थी। कनेक्शन हो गया है, लेकिन जांच मशीनें ऐसी हैं जिनको एयर कंडीशन वातावरण में रखना होता है। ऐसी अभी नहीं है, लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि सीएचसी से व्यवस्था कराई जा रही है। सामान शिफ्ट कराया जा रहा है, कुछ जांच भी की गई हैं। टूटी रेलिंग बनवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। यूनिट अब जल्द शुरू हो जाएगी।
-डॉ. पंकज मिश्रा, अधीक्षक, सीएचसी बावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed