{"_id":"6140e2618ebc3e147253415f","slug":"barish-hardoi-news-knp652203719","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों की बारिश से बढ़ी उमस, लोग पसीने-पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनटों की बारिश से बढ़ी उमस, लोग पसीने-पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंगलवार को सूरज के अधिक तमतमाने के बाद सोमवार की अपेक्षा इस दिन गर्मी का प्रकोप अधिक देखने को मिला। दोपहर बाद चंद मिनटों की बारिश हुई उसने उमस को और बढ़ा दिया। मौसम वैज्ञानिक बोले, इन दिनों उमस का प्रकोप अधिक है जिससे शहरवासी बिलबिलाते नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को कुछ देर सुबह बदली छाई रही। लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन सूरज निकलते ही उमस बढ़ना शुरू हो गई। बदली हटने व धूप खिलते ही मौसम एक बार फिर से गर्म हो गया। लोग गर्मी से बेहाल से दिखने लगे। दोपहर बाद कुछ देर की बारिश हुई, लेकिन धूप निकलने के बाद उमस का प्रभाव बढ़ता दिखाई दिया। पारा भी सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एक डिग्री ऊपर आ गया। इससे लोग बिलबिलाते से दिखे।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकार्ड किया गया था। सूरज चमकने के बाद एक डिग्री तापमान और बढ़ गया। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना है। आर्द्रता बढ़ते ही कभी भी बारिश हो सकती है।