फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   baravafat jullos

शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया बारा-वफात का जुलूस

Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
baravafat jullos
संडीला में जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। बारावफात पर जुलूस-ए-मोहमदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर व मोहम्मद का दामन हम नही छोड़ेंगे जैसे नारे लगाते हुए गुजरे।
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात पर सोमवार शाम की घरों में रोशनी की गई। मंगलवार सुबह कुरानख्वानी के साथ फातिहा भी पढ़ी गई। दिन में कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें तकरीर व नातें बजती रहीं। जुलूस छत्ता टोला से उठकर खजुआ तालाब, दरगाह, बड़ा दरवाजा, लाला बाजार, ऐठाना मोहल्ला, चुंगी नंबर-2, बड़ा चौराहा समेत अन्य जगहों से घूमता हुआ छत्ता टोला पहुंचा। चेयरमैन अंकित जायसवाल व समाजसेवी विशाल जायसवाल ने जुलूस का स्वागत किया। राघौपुर, मटियामऊ व सराय सुल्तान में भी जुलूस निकाला गया। इस मौके पर कारी महफूज मियां, सिराज हुसैन, ब्रजेश कुमार वर्मा, जाहिद खान, शानू अंसारी, तबरेज असारी व रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया
संडीला। मरकजी ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से सादगी के साथ हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। नगर में जगह-जगह मिलादुन्नबी नातखानी का कार्यक्रम आयोजित हुआ और मस्जिदों को सजाया गया। मदरसा गौसिया छोटा चौराहे पर जुलूस-ए-मोहम्मदी की औपचारिकता पूरी की गई। इस मौके पर मौलाना मेहंदी हसन, लईक अहमद, सिराहोज, डॉ. जुबैर अहमद, डॉ. अहमद, हसन मक्की, नोमान खान व हाफिज आमिर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों व खानकाहों पर मनाई ईद मिलादुन्नबी
बिलग्राम। बारह रबीउल अव्वल पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन धूमधाम से किया गया। खानकाह-ए-आलिया कादरीया सुगरविया की ओर से सोमवार रात मोहल्ला मैदानपुरा स्थित मदरसा दारुल उलूम दावतुस्सुगरा में महफिल सजाई गई। उलेमा ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते को अमल में लाने की ताकीद की। मौलाना अब्दुल करीम हाफिज अनवार आदि ने तकरीर की। इस मौके पर सज्जाद हुसैन, फहीम, अजीम व रईस मियां आदि मौजूद रहे। इसी तरह खानकाह-ए-नसीरिया मैदानपुरा में आयोजन किया गया। जिसकी सरपरस्ती सज्जादा नशीन सैयद अफसर अली नसीरी की। घरों में भी खुशी के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed