फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bar association lodged complaint with the government against two stans of GST

Hardoi News: जीएसटी के दो स्टेनों के खिलाफ बार एसोसिएशन ने शासन में दर्ज कराई शिकायत

Sun, 14 Jul 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bar association lodged complaint with the government against two stans of GST
हरदोई। जीएसटी कार्यालय में तैनात एक अफसर के खिलाफ गंभीर शिकायतों के बाद अब जीएसटी बार एसोसिएशन ने दो कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

दोनों कर्मचारियों के जनपद में एक ही पद पर लंबे समय से तैनात होने और अनियमितताओं में लिप्त होने का आरोप है। जीएसटी बार एसोसिएशन हरदाेई के साथ ही द यूपी टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ ने भी दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखा है।
जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता और महामंत्री सुनीत वाजपेयी की ओर से शासन को भेजे गए पत्र में कहा गया कि विभागीय कार्यालय में दो स्टेनों तैनात हैं। इनमें से एक 20 साल से और दूसरा 12 साल से एक ही पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उक्त दोनों कर्मचारी व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं और अधिकारियों व व्यापारियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाकर वादों का निस्तारण कराते हैं।
विज्ञापन

बाहरी लोगों के इशारों पर काम करने का आरोप भी दोनों स्टेनों पर हैं। पूरे मामले में यूपी टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलोत ने भी विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। जीएसटी बार एसोसिएशन की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी शासन को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed