फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bar Association Elections: JP Trivedi elected as President, Pankaj Singh became General Secretary

बार एसोसिएशन चुनाव : जेपी त्रिवेदी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित, पंकज सिंह बने महामंत्री

Fri, 09 Jan 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: JP Trivedi elected as President, Pankaj Singh became General Secretary
हरदोई। बेहद प्रतिष्ठापूर्ण माने जाने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर जेपी त्रिवेदी ने 82 वोटों से जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर पंकज सिंह सोमवंशी ने 205 वोटों के लंबे अंतर से जीत पाई है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के बाद जेपी त्रिवेदी को 610 वोट मिलने की घोषणा की गई। निकटतम प्रतिद्वंदी रहे सूरजपाल सिंह को 528 वोट मिले। अरविंद कुमार सिंह करौंदी को 233, अरविंद कुमार सिंह भालोद को 73 और अवधेश कुमार सिंह को पांच वोट मिले। पांच वोट अवैध हो गए। महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। पंकज सिंह सोमवंशी विजयी हुई हैं उन्हें 609 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी अतुल कुमार चतुर्वेदी को 401 वोट मिले। सुधीर यादव को 338, लाल बिहारी दीक्षित को 90 वोट मिले। 25 वोट अवैध घोषित किए गए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अनुराधा अग्रवाल 774 वोट पाकर विजयी हुईं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेश कुमार सिंह को 469 वोट से हराया। अखिलेश कुमार को 305 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह जजवासी 802 वोट पाकर जीते। उन्हेांने कौशलेंद्र दीक्षित को 319 वोटों से हराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह कुशवाहा 543 वोट पाकर 151 वोटों से जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद सलीम को 392 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर शुभम सिंह 463 वोट पाकर विजेता बने। उन्होंने विवेक कुमार को 33 वोटों से हराया। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पद पर हिमांशू सिंह, अनुज प्रताप सिंह, जगत प्रकाश शर्मा, श्रीकांत तिवारी, अमित श्रीवास्तव और अजय कुमार विजयी हुए हैं। कनिष्ठ सदस्य पद पर पारुल शर्मा, अभय पांडेय, रिंकू लाल प्रजापति, अजीत सिंह, अजीत कुमार, प्रशांत तिवारी विजेता बने हैं। मतगणना के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय त्यागी समेत कई थानों के प्रभारी भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले चुनाव में हारे, इस बार बने विजेता
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित जेपी त्रिवेदी ने पिछले चुनाव में भी जोर आजमाइश की थी। तब वह रामेंद्र सिंह तोमर से सात वोट से हार गए थे। इस बार वह निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर पिछले चुनाव में पंकज सिंह सोमवंशी मैदान में उतरे थे, तब वह अनिल मिश्रा से हार गए थे। इस बार पंकज सिंह भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed