{"_id":"69419dada81b40af10049556","slug":"bankers-work-on-kali-patti-dam-hardoi-news-c-213-1-hra1001-141918-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांध किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांध किया काम
विज्ञापन
हरदोई। बैंकों में सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य की मांग के समर्थन में आंदोलनरत बैंककर्मियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर ड्यूटी की। कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी माह में हड़ताल पर भी जाने की रणनीति बनाई जा रही है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की स्थानीय इकाई के संयोजक राकेश पांडेय ने आंदोलन की शुरुआत बैंक मैनेजमेंट की प्रतिनिधि संस्था इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन और केंद्रीय वित्त मंत्री को देश भर के बैंककर्मियों की तरफ से हस्ताक्षरित ज्ञापन के साथ की। बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर मांग का समर्थन किया। संयोजक ने बताया कि सरकार ने मांग न मानी तो बैंककर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चले जाएंगे।
मांग के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के साथ कर्मचारी संगठन एआईबीईए, एनसीबीई, बेफी, एनओबीडब्ल्यू, इनबेफ और अधिकारी संगठन भी जुड़ गए हैं।