फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank employees demonstrated in support of their demands

Hardoi News: बैंककर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bank employees demonstrated in support of their demands
फोटो 32 : बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू किए जाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने विरोध जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में रेलवेगंज बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर प्रदर्शन किया।
यूनियन के नेतृत्व में बैंक शाखा के बाहर कार्यदिवस की समाप्ति पर अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मांग की कि बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद किए समेत अन्य मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के स्थानीय संयोजक राकेश पांडेय ने कहा कि लंबे समय से नई भर्तियों की मांग लंबित है, जिससे कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है और ग्राहक सेवा भी प्रभावित हो रही है। बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी नेता अनूप सिंह ने कहा कि कार्मिकों को मिलने वाले परिलाभों पर कर कटौती को बंद किया जाए। संचिता श्रीवास्तव ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। ताकि कार्य संतुलन बना रहे और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। यूपीबीईयू के प्रेसीडेंट वेदप्रकाश पांडे के कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसमें 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीबीईयू के जिला मंत्री अजय मेहरोत्रा ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर के हितों की रक्षा के लिए यूनियन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर तक संघर्ष के लिए तैयार है। प्रमुख रूप से हर्षित गुप्ता, आनंद वर्मा, चंदावल, अनामिका सिंह, प्रियंका जायसवाल, विज्ञा तिवारी, चेतन अग्रवाल, संदीप कुमार, आदित्य कुमार, राज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed