फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank cashier's wife's chain robbed in broad daylight

Hardoi News: बैंक कैशियर की पत्नी की दिनदहाड़े लूटी चेन

Sun, 29 Jan 2023 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bank cashier's wife's chain robbed in broad daylight
फोटो-01- कल्पना - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर की आवास विकास कालोनी में बैंक कैशियर की पत्नी की चेन दिनदहाड़े बाइकर्स ने लूट ली। घटना की जानकारी पर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी बी-216 निवासी वेद प्रकाश पांडेय बैंक ऑफ इंडिया रेलवेगंज में कैशियर हैं। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी कल्पना पांडेय बाजार जाने के लिए जैसे ही कालोनी की मोड़ पर पहुंचीं, तो लखनऊ चुंगी की तरफ से आई काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनके गले में पड़ी सोने की चेन खींचकर सिनेमा चौराहे की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

कल्पना के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइकर्स का पीछा भी किया, लेकिन किसी के हाथ वह नहीं लगे। कल्पना पांडेय का कहना है कि बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी, पीछे बैठे युवक ने क्रीम कलर का स्वेटर पहन रखा था। मफलर से उसका मुंह ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने बाइकर्स गैंग की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-02- सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी

फोटो-02- सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed