{"_id":"5f9da64b8ebc3e679f0b9bf1","slug":"balmili-jayanti-manayee-hardoi-news-knp5916946200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीन दयाल बिरदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीन दयाल बिरदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी...
विज्ञापन
फोटो-5-महिला चिकित्सालय में आरती करते श्री आदि कवि गुरु वालमीकि सेवा समिति के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वाल्मीकि जयंती जिले भर के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई। भगवान श्रीराम की आरती व चौपाइयों के स्वर दिनभर गूंजते रहे। देर शाम महाआरती के बाद कई मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया।
जनपद के प्राचीन मंदिर श्री हरदोई बाबा मंदिर में भी विशेष आयोजन व रामायण का पाठ किया गया। आयोजन में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव के अलावा मंदिर संचालक अवधेश कुमार दीक्षित, बंदोबस्त अधिकारी बीएन उपाध्याय, सभासद अमित त्रिवेदी रानू ,रास बिहारी दीक्षित, रवि दीक्षित, अनुराग दीक्षित, कपिल दीक्षित, विष्णु देव दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
शनिवार को मोहल्ला नईबस्ती स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव की शुरुआत एडीएम संजय कुमार सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला, कमेटी के अध्यक्ष महंत गोपाल वाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पचनू, महामंत्री पप्पू वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष रामगोपाल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष पवन, सर्वेश व संजय आदि मौजूद रहे। मंदिर पर शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
वहीं जिला महिला चिकित्सालय परिसर में वाल्मीकि सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। मुख्य अतिथि राजकुमार कपिल ने कहा कि मौजूदा सरकार वाल्मीकि समाज को दिशा भ्रमित कर रही है। इस मौके पर प्रबंधक व सचिव अमित कुमार, रामबाबू, कमलेश, सुनील, दिनेश अज्जू आदि मौजूद रहे।
सरकुलर रोड स्थित पुष्पगिरी निकुंज में यज्ञ के माध्यम से कोरोना महामारी को समाप्त करने की कामना की। मुख्य सलाहकार श्याम लाल वर्मा, समिति के अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष दीपू कुमार वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा व महामंत्री मिथिलेश कुमार सहित समाज के विभिन्न युवकों ने विशेष सहयोग दिया।
दहेज रहित विवाह करने पर बल दिया
हरदोई। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के पदाधिकारियों ने मोहल्ला कन्हई पुरवा में महर्षि गुरु वाल्मीकि जी का प्रकट उत्सव (शरद पूर्णिमा) पर्व का आयोजन कर धूमधाम से मनाया। जिसमें समाज को दहेज रहित विवाह करने की अपील की गई।
शनिवार को सरकुलर रोड स्थित मो. कहन्ईपुरवा के निकट महर्षि गुरु वाल्मीकि जी का प्रकट उत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष नीरज कुमार प्रेमी वाल्मीकि ने समाज को दहेज रहित विवाह करने व बालिका शिक्षा पर जोर देने की अपील की। महामंत्री सुनील वाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि, अनुज वाल्मीकि, रावेंद्र वाल्मीकि, देवेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, किशन पाल वाल्मीकि, विजेंद्र वाल्मीकि, लवकुश वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

फोटो-4- मोहल्ला नईबस्ती में महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारते एडीएम संजय कुमार व मंदिर कमेटी के पदाध?- फोटो : HARDOI