फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Balanced diet makes purify mind '

‘संतुलित आहार भी बनाता मन को शुद्ध’

Sun, 15 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
' Balanced diet makes purify mind '

प्राकृतिक जीवन शैली, यम नियमों का पालन और नित्य

विज्ञापन
सात्विक, संतुलित एवं ऋतु के अनुकूल आहार विहार करने से मन शुभ और कल्याणकारी संकल्प वाला होता है।

शहीद उद्यान स्थित कायकाल्प केंद्र में हुई गोष्ठी में विषय प्रवर्तन करते हुए नेचरोपैथ डा. राजेश मिश्र ने कहा कि शुभ संकल्प वाले मन का रास्ता रसोई से होकर जाता है। मन को सत्व, रजस तथा तमोमय का गया है। कहा कि मन जाग्रत और स्वपभनावस्था में, अंधकार और प्रकाश में अपने विषय को ग्रहण कर लेता है।

अत: सत्व की वृद्धि के लिए प्राकृतिक जीवन, यम नियमों का पालन और रसोई को ठीक कराना होगा। उन्होंने कहा कि मन वह है जिसके द्वारा मनन किया जाए। डा. मिश्र ने सत्व गुण की वृद्धि के लिए चौका क्रांति लाने पर बल दिया। दीप्ति सोनी ने कहा कि वह दिन में ही कायाकल्प केंद्र आकर लाभान्वित हुई।

कामनी श्रीवास्तव ने कहा कि उचित आहार और उपचार से कोई भी लाभान्वित हो सकता है। सीमा मिश्र ने कहा कि महिलाओं को वैज्ञानिक ढंग से भोजन तैयार करना चाहिए और फ्रिज में रखी चीजों के  सेवन से बचना चाहिए। डा. सावित्री शुक्ला ने कहा कि भोजन को वैज्ञानिक ढंग से तैयार करने के साथ प्राकृतिक ढंग से कृषि कार्य भी करना होगा, तभी व्यक्ति तन मन से स्वस्थ रहेगा।

डा. शीला पांडे ने कहा कि सात्विक आहार से मन ऊर्ध्वमुखी होगा, जिससे राम, कृष्ण, गौतम जैसी संतानें जन्म लेगी। इस मौके पर डा. बीएस पांडे, डा. दिनेश शंकर दबे, आचार्य रमेश चंद्र शुक्ल, राम प्रकाश राठौर, शिव बालक, सुनीता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed