फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bakrid celebrated

अकीदत व एतराम के साथ मना सुन्नते इब्राहिमी की अदायगी का पर्व

Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bakrid celebrated
ईदगाह के बाहर नमाजियों को बधाई देते पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बकरीद का पर्व अकीदत के साथ शनिवार को जिले भर में मनाया गया। अधिकांश ईदगाह व मस्जिदों में देश की तरक्की व कोरोना संक्रमण खत्म करने की दुआ की गई। कोरोना संकट के कारण मस्जिदों में पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति रही। लोगों ने घरों पर एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शहर की ईदगाह में नमाज से पहले हजारों लोगों को खिताब कर मुफ्ती आफताब आलम ने कहा कि देश में इस्लाम अमन कायम रखने का पैगाम देता है। हमें इस्लामी तालीमात पर अमल करना चाहिए। इस दौरान अंजुमन इस्लामियां सदर मोहम्मद खालिद, जनरल सेक्रेटरी हफीज अहमद खां, रशीद, वासिद, असद ने नमाज अदा की। ईदगाह में नमाज के बाद नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं बकरीद पर कोरोना अलर्ट की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए पुलिस अधिकारी भी सतर्क रहे। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, सीओ सिटी विजय राना के नेतृत्व में बिलग्राम चुंगी के आसपास यातायात को डायवर्ट किया गया। नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने बताया कि शहर में पूरी तरह से कोरोना एलर्ट की गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की गई। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने दी बधाई
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने बकरीद पर्व पर एसपी अमित कुमार के साथ नगर के मुन्ने मियां चौराहे पर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिले के लोगों को बकरीद की बधाई दी। एसपी ने भी लोगों से भाईचारे की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed