{"_id":"326e826ed0985370bf0ecfc621e5e122","slug":"bajrangi-against-pk-blew-poster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके के विरोध में उतरे बजरंगी, फूंका पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके के विरोध में उतरे बजरंगी, फूंका पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करने वाली फिल्म करार
विज्ञापन
दे बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नुमाइश चौराहे
पर प्रदर्शन किया तथा फिल्म पीके का पोस्टर जला फिल्म को प्रतिबंधित करने
की मांग की।
बजरंग दल जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने कहा कि फिल्म में हिंदुआें की आस्था का मजाक अभिनेता आमिर खान द्वारा उड़ाया गया है। फिल्म में दंडवत प्रणाम, गौ ग्रास व भगवान शंकर का उपहास उड़ाया गया, इसलिए बजरंग दल इस फिल्म का विरोध करता है एवं इसे प्रतिबंधित करने की मांग करता है।
अंकुर अवस्थी ने कहा कि फिल्मों के द्वारा लगातार हिंदू धर्म की संस्कृति का अपमान किया जाता रहा है। उसी कड़ी में यह दु:साहस कर पीके फिल्म ने हमारे देवी देवताओं का अपमान किया है। जिला सह संयोजक शशांक द्विवेदी ने पीके फिल्म को पूर्णतय: प्रतिबंधित करने की बात कही है और कहा कि अब और भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआें ने नुमाइश चौराहे पर फिल्म पीके का पोस्टर भी जलाकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर नैमिष, अजय, देवेश मिश्रा, शिवा द्विवेदी, नितिन सोनी, आदित्य शुक्ल, आकाश सिंह, आशीष सिंह, रोहित द्विवेदी, आशीष बाजपेई, धर्मेंद्र और पीयूष भारद्वाज आदि मौजूद थे।