{"_id":"d80890c0ae60043aa700bd4b653dd0ea","slug":"bagh-express-reported-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस में लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस में लूट की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से काठ गोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में हुई
विज्ञापन
लूट की घटना में दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज
कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि शनिवार की रात जिले में टोडरपुर से शाहाबाद के बीच हावड़ा से काठगोदाम तक जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाशों ने दो महिलाओं के बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। जिसकी सूचना स्टेशन पर टीटीई ने दी थी, जिस पर जीआरपी ने गाड़ी की तलाशी ली थी, पर उसमें कोई भी नहीं मिला था।
इस मामले में देर रात बाघ एक्सप्रेस के गार्ड प्रदीप शर्मा पुत्र शिवसागर शर्मा ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गाड़ी में दो महिलाओं का सामान छीना गया है। चेन पुलिंग के दौरान दो लोगों को ट्रेन से उतरते हुए देखा था।
जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन लोगोें के साथ घटना हुई है, उनका भी पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।