फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Badli increased the humidity, sticky heat troubled

Hardoi News: बदली ने बढ़ाई उमस, चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान

Fri, 23 Jun 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Badli increased the humidity, sticky heat troubled
हरदोई। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। शनिवार को बारिश गर्मी से राहत दे सकती है।
विज्ञापन

दो दिन बारिश के बाद गुरुवार की सुबह घने बादल छा गए। लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए थे, मगर बारिश नहीं हुई। बदली के बीच तेज धूप निकलती रही। इससे उमस बढ़ गई। उमस के कारण लोगों का पसीना नहीं सूखा। लोग पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। उमस के कारण कूलर भी जवाब देने लगे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने शीतल पेयपदार्थों का सहारा लिया।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो बुधवार से दो डिग्री अधिक रहा। पूरे दिन आठ किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। सुबह आर्द्रता 88 और शाम को 66 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि का अनुमान है। शनिवार को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed