फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Babu stuck at the headquarters, teachers had to run 50 km

Hardoi News: मुख्यालय पर जमे बाबू, शिक्षकों को 50 किमी की लगानी पड़ती दौड़

Mon, 25 Sep 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Babu stuck at the headquarters, teachers had to run 50 km
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश भर में उप बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय (डीआई) बंद कर दिए गए हैं, मगर जिले में अभी भी उप बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय संचालित हैं। यहां बैठकर विभागीय बाबू ब्लाक के कार्य निपटा रहे हैं। इस वजह से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को छोटी-छोटी समस्या के लिए 50-70 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों की ओर से वर्ष 2013 के बाद लगातार कई आदेश जारी किए गए, मगर सभी रद्दी की टोकरी में चले गए। किसी भी आदेश का अभी तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है।

बेसिक शिक्षा विभाग में 3446 विद्यालय संचालित है। इनमें 14 हजार शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक शामिल हैं। इन शिक्षकों की सुविधा के लिए शासन की ओर से ब्लाक मुख्यालय पर कार्यालय बनाएं गए हैं। जहां पर वाईफाई सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा कंप्यूटर आपरेटर व ब्लाक बाबू के बैठने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जनपद में 23 ब्लाक बाबू तैनात है। जिनको ब्लाक मुख्यालय पर बैठने के निर्देश है। मगर जनपद के सभी ब्लाक बाबू जिला मुख्यालय पर ही बैठ रहे हैं। इनमें आधे बीएसए कार्यालय पर और आधे उप बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठकर ब्लाक के कार्य निपटाते हैं। इससे शिक्षकों को मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

इतनी है जिला मुख्यालय से दूरी
-जिला मुख्यालय से भरखनी ब्लाक 45 किमी, मल्लावां 55, संडीला 55, भरावन 65, बेंहदर 72, हरपालपुर 40, पिहानी 27, कोथावां 37, माधौगंज 43 किमी की दूरी पर है।
इंसेट

यह प्रमुख पटल पर किए हैं कब्जा
ब्लाक बाबू वर्तमान में अंतरजपदीय स्थानांतरण, अध्यापक समायोजन स्थानांतरण, मृतक आश्रित, निलंबन-बहाली, 12468 शिक्षक भर्ती एरियर, ऊर्दू, अंग्रेजी माध्यम, 72 हजार शिक्षक भर्ती, 29 हजार शिक्षक भर्ती शामिल है।

इंसेट

10 साल पूर्व से बंद है कार्यालय
ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर ब्लाॅक बाबू के बैठने के संबंध में साल 2012-13 में शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। उसके क्रियान्यवन के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक, एडी बेसिक, जिलाधिकारी, बीएसए की ओर से कई बाद आदेश जारी हो चुके हैं। मगर एक भी आदेश का आज तक पालन नहीं हुआ है।

वर्जन
इस संबंध में पत्रावली का अवलोकन किया जाएगा। उसी के आधार पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed