{"_id":"677c181ae681c77473027030","slug":"babu-shrishchandra-academy-dominates-wins-two-matches-to-take-lead-hardoi-news-c-213-1-hra1004-125029-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाबू श्रीशचंद्र अकादमी का दबदबा, दो मैच जीत बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाबू श्रीशचंद्र अकादमी का दबदबा, दो मैच जीत बनाई बढ़त
Mon, 06 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10- हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
- हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों में हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आरआर इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीश चंद्र मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को चार मैच खेले गए। मैचों में श्रीशचंद्र अकादमी का दबदबा रहा। टीम ने दो मैच जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बना रखी है। वहीं, दो अन्य मैचों में भी बनारस छात्रावास और बलरामपुर की टीमाें ने सराहनीय प्रदर्शन कर मैच जीता।
श्रीश चंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच की शुरुआत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बाबू श्रीश चंद्र हाकी अकादमी और लखनऊ टीम के खिलाड़ियों के बीच टास करके किया। मैच में बाबू श्रीश चंद्र हाकी अकादमी की टीम शुरू से ही हावी रही और 2-0 से लखनऊ को हरा दिया।
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दूसरे मैच व तीसरे मैच में टास कराया। दूसरा मैच बनारस छात्रावास और मिर्जापुर के बीच हुआ। बनारस छात्रावास ने मिर्जापुर को 4-1 से हरा दिया। तीसरा मैच बाबू श्रीश चंद हाॅकी अकादमी सीनियर और रामपुर के बीच खेला गया। बाबू श्रीश चंद्र हाॅकी अकादमी सीनियर ने रामपुर को 5-2 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
चौथे मैच में टाॅस राकेश अग्रवाल ने कराया। प्रयागराज और बलरामपुर के बीच हुए मैच में बलरामपुर ने प्रयागराज को 5-2 से हरा दिया। मैच में रेफरी सुनील गुप्ता, ब्रजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद व अहसान रहे। मैच में अजय प्रहाप सिंह तेगू, सूर्य प्रताप, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, महेंद्र सिंह, रवि श्रीवास्तव, शैलेश सिंह मौजूद रहे।