फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   baba talab ke paas banga park

रेलवेगंज में बाबा तालाब के निकट लुभाएगा पालिका का सुंदर पार्क

Sun, 14 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
baba talab ke paas banga park
फोटो-29-रेलवेगंज स्थित बाबा तालाब के समीप पुरानी बाउंड्री व जर्जर शौचालय को गिराता पालिका का बुलड? - फोटो : HARDOI
हरदोई। रेलवेगंज स्थित बाबा तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे सटी पालिका की भूमि पर एक पार्क भी बनेगा। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को नगर पालिका ने इसकी शुरूआत कर दी है। पहले दिन जर्जर शौचालय व चहारदीवारी को गिराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शहर स्थित तालाबों को सुंदर व स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत ईओ के नेतृत्व में रविवार को रेलवेगंज स्थित बाबा तालाब के निकट साफ सफाई का काम शुरू हो गया। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि तालाब से सटी नगर पालिका की भूमि पर जर्जर शौचालय बना था उसे गिराया गया है। इसके अलावा चहारदीवारी के कुछ जर्जर हिस्से को गिराया गया है। भूमि को पूरी तरह से खाली करवाकर उस पर पार्क बनवाया जाएगा। जिसमें आस-पास के बच्चे व बूढ़े समय बिता सकें गे। इसके अलावा तालाब को साफ व स्वच्छ बनाने की कोशिश की जा रही है कि आस पास के नालों का पानी वहां न आए। इसको लेकर जल निगम के अधिशासी अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर 18 कब्जे मिले
हरदोई। ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि पालिका की भूमि पर कुछ कब्जा भी है। 17 से 18 लोगों में से कुछ ने टिनशेड डालकर तो कुछ पक्के मकान बनाकर रहने लगे हैं। जिलाधिकारी ने इनके लिए कांशीराम कालोनी में आवास देखने की बात कही है। वहां पर आवास मिलते ही यहां की पालिका की भूमि को खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed