फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   baaba,unake bete aur kathit shishya kee hatya mein najadeekee par gaharaaya shak

बाबा,उनके बेटे और कथित शिष्या की हत्या में नजदीकी पर गहराया शक

Wed, 02 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
baaba,unake bete aur kathit shishya kee hatya mein najadeekee par gaharaaya shak
हरदोई। टड़ियावां के कुंआमऊ गांव में सोमवार की रात हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी है। जांच में लगाई गईं पांचों टीमें बुधवार को दूसरे दिन घटना की तफ्तीश कर हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी रहीं। अधिकारी कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात कह रहे हैं। किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है। उधर एहतियात के तौर पर बुधवार को आश्रम के साथ ही आसपास फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के गोडाखेड़ा निवासी हीरादास (70) का ननिहाल टड़ियावां के कुंआमऊ के मजरा गंगोई में था। वह ननिहाल में संपत्ति मिलने के बाद 25 वर्षों से कुंआमऊ केे बाहर आश्रम बनाकर रह रहा था। साथ में उसका पुत्र नेतराम (40) और मीरादास (65) भी रहती थीं। सोमवार की रात तीनों की आश्रम में सोते समय ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। सुबह आश्रम में गए बाबा के करीबी शिष्य रक्षपाल ने तीनों के शव पड़े देख ग्राम प्रधान को सूचना दी थी। सूचना पर डीएम अविनाश कुमार व एसपी अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। एडीजी एसएन सावंत ने भी मौके पर पहुंचकर बाबा के शिष्य व अन्य लोगों से पूछताछ की थी। घटना के खुलासे में पांच टीमें लगाई गई हैं। बुधवार को गठित टीमें लगातार तफ्तीश में जुटी रहीं। पुलिस की शक की सुई किसी नजदीकी पर घूम रही है।
विज्ञापन

पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे इतर गांव में आसपास संपत्ति के लिए तीनों की हत्या किए जाने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ बोलने से बच रही है। एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed