{"_id":"ac7022dd7c3574cb943f1d7028e9c9d1","slug":"ba-first-year-students-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या डिग्री कालेज में युवा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें आकर्षण का केंद्र रही खो-खो प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सभी को पीछे छोड़ नंबर एक पर कब्जा जमा लिया। तृतीय वर्ष क ी टीम का उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रभारी सरिता यादव के निर्देशन में खो-खो और 100 मीटर रेस प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें निर्णायक मंडल में डा. आशा मिश्र और डा. उमा श्रीवास्तव सम्मिलित हुई। खो-खो प्रतियोगिता में बीए प्रथम की टीम विजयी रही और बीए तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
100 मीटर रेस में रोशनी पाल प्रथम एवं दिव्यांशी द्विवेदी द्वितीय व सुजाता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। डा. आशा मिश्र के नेतृत्व में ही स्वरचित कविता का आयोजन किया गया जिसमें कृति गुप्ता प्रथम, मधु सिंह द्वितीय, रंजना शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डा. मीरा रानी रावत व उमारानी श्रीवास्तव शामिल रहीं। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
साबरीन प्रथम, सुधा द्वितीय एवं शहाना तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर रोशनी पाल, पारुल शुक्ला द्वितीय एवं तीसरे स्थान पर दीपा गुप्ता रहीं। इस मौके पर समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।