फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ayurveda has always been effective, its importance has increased in today's times.

Hardoi News: हमेशा कारगर रहा आयुर्वेद, आज के दौर में महत्व बढ़ा

Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda has always been effective, its importance has increased in today's times.
हरदोई। भगवान श्री धनवंतरि की जयंती बैधनाथ प्रतिष्ठान पर स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में वैध, चिकित्सक और आयुर्वेद के जानकारों ने भगवान धनवंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस मौके पर वैध वंशगोपाल मिश्र ने कहा कि आयुर्वेद आज के युग की बहुत बड़ी आवश्यकता भी है। आयुर्वेद की दवाएं हमेशा ही कारगर रही हैं, लेकिन इन दिनों इसका महत्व बढ़ा है। कोरोना संक्रमण काल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर की संरचना भारतीय परिवेश में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के अनुरूप है।
विज्ञापन

बरखेरा से आए वैध रामलखन ने कहा कि वर्तमान में फैल रही संक्रामक और मच्छरजनित रोगों में भी आयुर्वेद कारगर है। आंवला, गिलोय, तुलसी, पपीता आदि की उपयोगिता उन्होंने बताई। इस दौरान वैध रमेशचंद्र वाजपेयी, वैध साधू राम दीक्षित, डा. सीपी अवस्थी, वैध मोहन लाल आदि मौजूद रहे। गोपाल डिडवानिया ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed