फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ayodhya case discuss in chaupal

चाय की चुस्कियों संग चौपालों तक पर सुप्रीम फैसले की चर्चा

Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ayodhya case discuss in chaupal
मंगलीपुरवा में अखबार पढ़ते हुए फैसले पर चर्चा करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। अयोध्या मामले पर आए फैसले को लेकर रविवार को भी शहर में चाय की दुकानों से लेकर गांव की चौपालों तक चर्चा होती रही। हर कोई यह कहता नजर आया कि कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। इस सबके बीच रविवार का अखबार भी दिलचस्पी के साथ पढ़ा गया।
विज्ञापन

शहर में सिनेमा रोड पर एक चबूतरे पर रविवार सुबह नीर बहर गांव के रामशरण और रामस्वरूप अमर उजाला पढ़ते मिले। दोनों साधु वेशधारी बुजुर्ग श्रवण देवी मंदिर जाने से पहले अखबार में अयोध्या विवाद पर आए फैसले को बारीकी से पढ़ रहे थे। दोनों को अखबार पढ़ते देखा तो धीरू नाम का युवक भी इनके पास बैठकर अखबार की सुर्खियों पर चाय पीते हुए निगाह डालने लगा। इसी दौरान रामशरण और रामस्वरूप की भी चाय आ गई और फिर फैसले पर चर्चा चल निकली।
विज्ञापन

रामशरण बोले कि फैसला आना जरूरी था। कम से कम रोज-रोज के विवाद से छुटकारा मिला। अब कोर्ट ने जो कह दिया वही सही। जवाब में रामस्वरूप भी बोले बचपन से मंदिर-मस्जिद को लेकर हो रही तकरार देखते रहे लेकिन सुकून है कि आगे आने वाली पीढिय़ों को यह सब नहीं झेलना होगा। मंगलीपुरवा रेलवे क्रासिंग के निकट जीशान खान, मुन्ने मियां खां, मोहम्मद नसीब, संगम पांडेय, बंटी, उमाशंकर गुप्ता और मुकुल भी अखबार लेकर फैसले से जुड़ी खबरें पढ़ते जा रहे थे और बातचीत का दौर भी जारी था। जीशान खान ने तो यहां तक कहा कि कम से कम अब सभी राजनीतिक दल अहम मुद्दों पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed