फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   awaidh sastra banane ki factory pakdi

चोरी की लकड़ी और अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 06 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
awaidh sastra banane ki factory pakdi
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव घेरवा भूड़ में चोरी की लकड़ी बरामद करने गई पुलिस को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की साखू और शीशम की लकड़ी बरामद की है। मौके से छह तमंचे और एक बंदूक, 25 कारतूस, एक इंजन और शस्त्र बनाने के उपकरण भी पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने बताया कि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी को जानकारी मिली कि अतरौली थाना क्षेत्र के घेरवा भूड़ में चोरी की कुछ लकड़ी छिपाकर रखी गईं हैं। यहां अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी संचालित होने की भी जानकारी मिली। रविवार रात 11 बजे पुलिस टीम घेरवा भूड़ पहुंची। यहां से पुलिस ने गुनीराम चौरसिया पुत्र चिरंजीव प्रसाद निवासी हिरुपुर गोटइया, गुल्ले उर्फ इंद्रेश निवासी नरियाखेड़ा, लालता पुत्र रामदीन निवासी नरियाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी बड़ेलाल निवासी बेनीगंज फरार हो गया। एसपी ने बताया कि लगभग दो माह पहले एक आरा मशीन से इंजन और लकड़ी चोरी हुई थी जो कि बरामद कर ली गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed