{"_id":"64516582c7722ed81d0b7246","slug":"auto-rickshaw-driver-killed-two-injured-in-truck-collision-hardoi-news-c-12-1-213258-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत, दो घायल
Wed, 03 May 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के पराहित गांव निवासी श्यामाकांत यादव (50) गुजरात में ऑटो चालक था। उसकी पुत्री की शादी इसी माह होनी है। वह गुजरात से साथी गया प्रसाद(45), नन्हे लाल (43) को लेकर ऑटो रिक्शा से जौनपुर जा रहा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में श्यामाकांत की मौके पर मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।