फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   auto and e rickshaw block the road

सड़क तक ऑटो व ई-रिक्शा का कब्जा

Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
auto and e rickshaw block the road
हरदोई में दोपहर में जिंदपीर चौराहा पर सड़क पर खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। सभी प्रमुख चौराहे व मार्ग पूरे दिन जाम की गिरफ्त में रहते हैं। इसकी एक बड़ी वजह शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन है। हाल ये है कि यातायात माह में भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर जाम के झाम में उलझा हुआ है। हर चौराहे पर अस्थायी रूप से विकसित हो चुके ऑटो और ई रिक्शा के स्टैंड के कारण सुबह से लेकर शाम तक लोग जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर आड़े तिरछे खड़े ऑटो व ई-रिक्शा लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। अब तक न तो इनके संचालन के लिए रूट निर्धारित हो सका है और न ही इनके खड़े होने के लिए कोई जगह निर्धारित हो सकी है। कहीं ऑटो व ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी नजर आती हैं तो कहीं किशोर इनका संचालन करते दिखते हैं। जिसके कारण हादसे भी होते रहते हैं। कुछ समय पूर्व प्रशासन की ओर से इसको संज्ञान में लेकर ऑटो व ई-रिक्शा के रूटवार संचालन की योजना बनाने की कवायद शुरू की थी, लेकिन ये ठंडी पड़ गई। इधर एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। इसके बाद भी व्यवस्था में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। शहर के लोगों का कहना है कि ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन के लिए प्रशासन को ठोस रूपरेखा बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर की जा रही है कार्रवाई
हरदोई। यातायात प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए चौराहों पर यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है। पार्किंग और नो पार्किंग जोन चिह्नित किए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन को भी व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि यातायात माह में सभी वाहनों की जांच के साथ ही ऑटो व ई-रिक्शा की जांच की जा रही है, जिनका संचालन नियम विरुद्ध होते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed