फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   atttack on revenew team

अवैध कब्जा रोकने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला

Wed, 27 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
atttack on revenew team
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम पर दो लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने, गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर स्थित गढ़ैया तालाब की भूमि पर मोहल्ले के ही सुनील कुमार पुत्र बाबूराम मकान का निर्माण करा रहे हैं। मोहल्ले की संगीता मिश्रा ने इसकी शिकायत डीएम से की थी।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम बिलग्राम रामविलास यादव को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार नितिन राजपूत, कानूनगो महेंद्र कुमार, लेखपाल सुमित कनौजिया और संदीप यादव की टीम ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया और वापस आ गई। दोपहर बाद फिर से निर्माण शुरू होने पर दोबारा एसडीएम को सूचना दी गई तो साढ़े तीन बजे टीम फिर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सुनील कुमार का साथी भाष्कर मिश्रा वहां आया और दोनों ने राजस्व टीम से गाली गलौज कर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। टीम किसी तरह बच निकली और कोतवाली पहुंची। लेखपाल सुमित कनौजिया की तहरीर पर सुनील कुमार और भाष्कर मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed