{"_id":"63bf01b62b95af204a0811da","slug":"attack-on-pradhan-who-reached-to-install-hand-pump-threw-stones-hardoi-news-knp7381836149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हैंडपंप लगवाने पहुंचे प्रधान पर हमला, किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हैंडपंप लगवाने पहुंचे प्रधान पर हमला, किया पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चार जनवरी को इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने पहुंचे प्रधान व उनके साथियों के साथ वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मोहल्ले के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
टड़ियावां थाने के फुकहा तेलियानी के प्रधान चोबर लाल वर्मा चार जनवरी को मजरा महुआ चाचर में इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गांव के लालमन, शेरू, पंकज उर्फ भूरा और रामजज अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए और गालियां देने लगे। उनके विरोध करने पर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच पूर्व प्रधान शिवप्रकाश अवस्थी आए और बीच-बचाव करने लगे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं हमलावर अपनी छतों पर पहुंच कर पथराव करने लगे। इससे गांव में भगदड़ मच गई। इस मामले में पूर्व प्रधान शिवप्रकाश अवस्थी ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्हें पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि वह आपराधिक किस्म के लोग हैं।
इसके बाद से धमकियां देते हुए गांव में घूम रहें हैं। इस बात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल नित्यानंद सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।