फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attack on injured middle-aged man in the presence of police

Hardoi News: पिटाई से घायल अधेड़ पर पुलिस की मौजूदगी में हमला

Wed, 26 Jul 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Attack on injured middle-aged man in the presence of police
हरपालपुर। मार्ग दुर्घटना में घायल का हाल लेने गए अधेड़ पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। आरोप है कि सीएचसी में पुलिस की मौजूदगी में फिर से घायल पर हमला किया गया। घायल को सीएचसी के कोल्डचेन रूम में बंद कर पुलिस ने उसकी जान बचाई। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा निवासी प्रमोद शुक्ला (45) का एक परिचित सोमवार को मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। प्रमोद उसे देखने के लिए गए थे। इसी दौरान चतरखा निवासी ग्राम प्रधान आलोक सिंह, बऊखे, राजेश, अमरेश, राकेश, गिरजेश, जितेंद्र, हेमंत, शेर सिंह, तेजपाल और रामवीर ने प्रमोद को गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर प्रमोद बेहोश हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रमोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रमोद के भाई शिव कुमार शुक्ला के मुताबिक सीएचसी में भी रात नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने प्रमोद को कोल्डचेन रूम में बंद कर जान बचाई। दूसरी बार हमला होने की जानकारी से खलबली मच गई। सीओ हरपालपुर विनोद द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed