फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attack of infectious diseases with changing weather

मौसम बदलने के साथ संक्रामक रोगों का हमला

Fri, 15 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 15 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attack of infectious diseases with changing weather
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक रोगों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। खसरा का प्रकोप कई स्थानों पर फैल चुका है। अहिरोरी के शहबादपुर गांव में मरीजों की संख्या अधिक होने पर दो स्वास्थ्य टीमें गांव में भेजी गई हैं। डाक्टरों ने साफ-सफाई की सलाह दी है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, खसरा के मरीज भी पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से बीस मरीज खसरा के पहुंच रहे हैं। अहिरोरी ब्लाक के शहबादपुर में खसरा की चपेट में आने से छुटकी (12), गोविंद (4), रीना (11), ईश्वरवती (18), पलक (4), अंबुज (13), मनोहर (20), सत्यवती (18) और विनय (21) जूझ रहे हैं। गुरुवार को अहिरोरी स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और मरीजों को दवाएं बांटी।
विज्ञापन

वहीं, शहर के आस पास के भट्ठा पुरवा, आलू थोक उत्तरी, बाबा मंदिर चौराहे के निकट कई लोग खसरा की चपेट में आ गए हैं।

स्वत: ही ठीक होने वाला है रोग
जिला अस्पताल के डा. मनोज देशमणि ने बताया कि खसरा से घबराएं नहीं। यह स्वत: ठीक होने वाला रोग है। इसके बचाव के लिए टीकें लगवाएं, साफ सफाई रखें। बच्चों को ठंड, गर्म से बचाएं। इसके इलाज के लिए मरीज के लक्षण के अनुसार दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरिओलिनम की दें खुराक
होम्योपैथ डा. गौरव सिंह ने बताया कि खसरा में बचाव ही सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए वेरिओलिनम 200 की एक खुराक पहले से ही बच्चों को दे देनी चाहिए। इससे खसरा होने का खतरा नहीं रहता है। खसरा होने पर मरीज के आस पास का वातावरण स्वच्छ रखें और डाक्टर से सलाह लें।


संक्रामक रोग पर रखा जा रहा ध्यान
सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि खसरा के विषय में जानकारी मिली थी। अहिरोरी ब्लाक में दो टीमें भेजी गई हैं। संक्रामक रोगों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में टीमें भेजी जा रही हैं। इसके अलावा चिकित्साप्रभारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed